जिला शिमला के रामुपर उपमण्डल की मशनू पंचायत में बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के बुधवार को लगभग 3 बजे कार ( HP-35-5298) में सवार होकर 6 लोग रामपुर से मशनू की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण कार 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मृतकों की पहचान
पसमु देवी पत्नी केसरू राम गांव शलाट डाकघर शामनी तहसील निरमंड, गोकुल चंद पुत्र चारू राम गांव शलाट डाकघर शामनी तहसील
निरमंड , ज्ञान चंद पुत्र बाला राम गांव किन्नू उप तहसील सराहन के रुप में की गई है। जबकि घायलों में सूरत राम पुत्र गोकल चंद गांव शलाट डाकघर शामनी तहसील निरमंड, रिधिमा और सानवी पुत्री राजिंदर कुमार गांव किन्नू उप तहसील सराहन शामिल है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही के कारण हादसे की बात सामने आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.