कुल्लू जिला की बंजार पुलिस ने एक महिला से 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद की हैं। महिला की पहचान रुकी देवी पत्नी मान चंद गांव शरण डाकघर रेला उप तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बंजार थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
जानकारी एक अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि थाटीवीट मार्ग पर चरस की तस्करी हो रही हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की और उसी दौरान एक महिला वहां से गुजर रही थी जो पुलिस को देखकर घबरा गई। पुलिस ने जब शक के आधार पर महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। महिला के पास इतनी मात्रा में चरस कहां से आई और महिला इसे किसको बेचने जा रही थी इस बारे में महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.