खुडीजल महाराज क्षेत्र के 22 दिनों के दौरे के बाद प़हुंचे अपने देवालय । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, September 11, 2022

    खुडीजल महाराज क्षेत्र के 22 दिनों के दौरे के बाद प़हुंचे अपने देवालय ।

    रघुपुर क्षेत्र के आराध्य देवता खुडीजल महाराजअपने 22 दिनों के क्षेत्र के दौरे के पश्चात शनिवार को अपने देवालय देहुरी वापिस पहुंचे। चार पंचायतों के दौरे के बाद देवता खुडीजल महाराज कोलथा गांव से देवालय के लिए रवाना हुए। 


    अपने दौरे के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह देवता का स्वागत किया गया। 22 दिनों तक चले इस दौरे में देवता खुडीजल ने चार पंचायतों के करीब 20 गांव का दौरा कर लोगों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।


    इस दौरान देवलुओं को देव संस्कृति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  देवता ने माता बूढ़ी नागिन, रावल ऋषि, करशाला सत्य नारायण तथा टकरासी नाग से दिव्य देव मिलन किया।
     देवता ने अपने हरियान क्षेत्र के कोट, बालू, बलेहड़, लोट, जुहड़, फनौटी, बनाला, करशाला, कनशेल, कोलथा, बहली तथा ठारवी आदि गांव का दौरा किया है। देवता के कारदार शेर सिंह ने बताया कि देवता के इस तरह के दौरे का आयोजन लगभग दस साल बाद हुआ। उन्होंने कहा कि दौरे के बाद देवता का रथ शनिवार को अपने देवालय देहुरी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन आराम करने के बाद 20 सितंबर से दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment