पीजी कॉलेज रामपुर में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस दिवस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, September 25, 2022

    पीजी कॉलेज रामपुर में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस दिवस।

    जिला शिमला के PG कॉलेज रामपुर में  शनिवर को राष्ट्रीय सेवा इकाई (NSS) द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवा दिवस धूमंधाम से मनाया गया।
    इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पी.सी.आर. नेगी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा इकाई प्रभारी डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। 
    कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में  पेंटिंग, नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।   जिसमें निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो० प्रोमिला ठाकुर एवं डॉ शिवाली ठाकुर ने निभाई। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशी ,नारा लेखन में डिंपल ठाकुर और भाषण प्रतियोगिता में हिमालयन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

    No comments:

    Post a Comment