Friday, September 9, 2022
खाई में गिरी कार मां-बेटी की मौत, बेटा घायल।
किन्नौर जिले में चौरा के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में माँ-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जिसे उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।
पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक डस्टर गाड़ी (HP68B- 6766) चौरा गेट के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़की । गाड़ी में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। गाड़ी कल्पा तहसील के कोठी गांव का निवासी दीपक (33) पुत्र राकेश चला रहा था। दीपक ने हादसे के दौरान गाड़ी से छलांग लगाई और उसकी जान बच गई । जबकि दीपक की मां गंगा देवी (60) व उसकी बहन नेहा ( 25) गाड़ी के साथ ही खाई में जा गिरी। जिससे मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Tags
# किन्नौर दर्पण ।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
किन्नौर दर्पण ।
Tags
किन्नौर दर्पण ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment