चुनाव को लेकर लोक लुभावने वादें कर रही है प्रदेश सरकार -सी.पी.एम.। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 10, 2022

    चुनाव को लेकर लोक लुभावने वादें कर रही है प्रदेश सरकार -सी.पी.एम.।

    सी.पी.एम.के कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक शनिवार को निरमण्ड में आयोजित हुई। इस बैठक में निरमण्ड ब्लॉक की 32 पंचायतों और नगर पंचायत निरमण्ड के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 
    बैठक को संबोधित करते हुए सी.पी.एम. एरिया कमेटी सचिव देवकीनन्द, लोकल कमेटी सचिव पूरन ठाकुर, रणजीत, अमित, सुमित्रा, प्रेम लता, राहुल और  हरदयाल ने कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नितियों के चलते आम जनता का जीवन संकट में है। देश की सरकार मेहनतकशों के अधिकारों को छीनकर पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बना रही है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण तीन कृषि कानून और 4 लेबर कोडो को लाना है। देश की सरकार लगातर टैक्स में बढ़ोतरी करके आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। आज आजादी के 75 सालों में पहली बार खाद्य वस्तुओं पर टैक्स लगाया है। खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातर बढ रही है जिसके चलते आम लोगों का जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। दूध और दही पर 5% टैक्स लगा कर केंद्र की सरकर गाय का अपमान कर रही है।
    प्रदेश सरकर ने जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार आम जनसुविधाओं को उपलब्ध करवाने में भी असफल रही है। प्रदेश के अन्दर रोजगार भी ठेके पर दिया जा रहा है। मल्टी टास्क वर्कर भर्तियां नौजवानों के साथ मजाक है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोग आंदोलनरत है। आज भाजपा सरकार चुनाव को लेकर लोक लुभावने वायदे कर रही है, जबकि इस सरकार ने पिछ्ले 5 सालों में लोगों के साथ परायों जैसा व्यवहार किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी भाजपा की राह पर चल रही हैं। ये भी लोक लुभावने बातें कर जनता को लुभाने का काम कर रहे है। जबकि जनता के असल मुद्दों को लेकर हमेशा से गायब रहते है और चुनावो के दौरान ही झुठ का प्रचार प्रसार कर जनता के असल मुद्दों को चुनावों से गायब करने का कर रही है।


    सी.पी.एम. नेताओं ने कहा कि सी.पी.एम. हमेशा से जन मुद्दो को लेकर आम जन को साथ में लेकर संघर्षरत रही है। आने वाले समय में दूध के दाम, सेब के दाम, मनरेगा में रोजगार, बढ़ती महंगाई को और नौकरियों मे हुए भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर आनी विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। 
    इस बैठक में कश्मीरी, दुर्गानन्द, ख्यालानंद,देवी चंद, कुमत राम, विपिन, सुरजीत, लालचंद कृपाल, रूप सिंह, गुडू, अनु राज, मोहर सिंह, सनी राणा,ओम प्रकाश, टेक चंद, नीलदत्त,  कृष्णा, मीना, प्रेम लता,फूला, मानदासी, शीला,उषा,रीना और रामदास ने भाग लिया।


    No comments:

    Post a Comment