हिमाचल प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में 15 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक फिलहाल टल गई है।
अब यह बैठक 20 सितंबर को होगी। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की स्वस्थ संबंधी कारणों के चलते बैठक को टाला गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तीन से चार दिनों तक चलने की संभावना है। इस बैठक में राज्य चुनाव कमेटी की ओर से 35 से 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे गए सिर्फ एक-एक दावेदार के नाम पर मुहर लगाते हुए केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन हो सकती है। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची इसी माह के अंत तक जारी करने के लिए मामला संसदीय बोर्ड के पास जाएगा। 20 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी।
प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों से मिले 1,347 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद राज्य चुनाव कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र वार पैनल तैयार किए हैं। 35 से 38 सीटों के लिए सिंगल नाम तय हुए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सिंगल दावेदारों वाली सीटों को लेकर अधिक मंथन नहीं होगा। जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पैनल बनाए गए हैं, उन पर कमेटी को माथापच्ची करनी पड़ेगी। जिन सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी सिंगल नाम तय करने को लेकर आम सहमति नहीं बना सकी, वहां केंद्रीय चुनाव कमेटी को पैनल बनाकर भेजे जाएंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.