चिकित्सा खण्ड आनी के तहत विभिन्न पंचायतों में भरे जाने वाले आशा कार्यकर्ताओं के पद के लिए साक्षात्कार 22 और 23 सितंबर 2022 को आयोजित किए जाएंगे । साक्षात्कार नागरिक चिकित्सालय आनी (पुराना अस्पताल भवन) में आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में संबंधित पंचायतों की पात्र महिला उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे गए थे। इस संबंध में विभाग अब साक्षात्कार के तौर पर आगामी कार्रवाई करेगा।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. भागवत मेहता का कहना है कि स्वास्थ्य खण्ड आनी के अंतर्गत जिन आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी-2 पंचायतों में स्वीकृत आशा पदो के लिए आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार विभाग की ओर से तय किया गया है। इसके तहत 22 सितंबर 2022 को ग्राम पंचायत कराड़, लगौटी, टकरासी और रोपा की महिलाओं का साक्षात्कार होगा।
वहीं 23 सितंबार 2022 को ग्राम पंचायत खनाग, कोहिला एवं जाबन की आवेदनकर्ता महिलाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन तय किया गया है। साक्षात्कार उक्त दिनों में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। उन्होंनें सभी आवेदनकर्ता महिलाओं से अपील की है कि साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थी अपने साथ मूल दस्तावेज (original documents) साथ लेकर आएं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.