भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने शुक्रवार को जारी प्रेस ब्यान में 24 सितम्बर को मण्डी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संदर्भ में रैली के प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें रैली के प्रभारी के तौर पर जसवा परागपुर से सम्बन्ध रखने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जोती कपूर , राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य साकेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा रैली के सह प्रभारी रहेंगे।अमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का युवा मोर्चा योजनाबद्ध तरीके से इस ऐतिहासिक युवा विजय संकल्प रैली की तैयारियों में जुटा है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली में आ रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश के युवा मोर्चा के लिए और प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत ही गर्व की बात है।भारत के प्रधानमंत्री मोदी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जिनका मार्गदर्शन हिमांचल प्रदेश के युवाओं को 24 सितंबर को पडल ग्राउंड मंडी में मिलेगा। युवा विजय संकल्प रैली की तैयारियों की दृष्टि से पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रचार-प्रसार चला हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 150000 झंडे व पोस्टर, 150000 स्टीकर, 150000 निमंत्रण पत्र 1 लाख 50,000 आई कार्ड, 120000 और दीवार लेखन 7000 फोटो पर किया गया है। अमित ठाकुर ने कहा कि पिछले 1 वर्ष 6 महीनों से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके इस युवा विजय संकल्प रैली की तैयारियां की है। योजना के रूप में चाहे 912 विस्तारको ने पूरे हिमाचल प्रदेश में बूथों पर जाकर एक बूथ 20 यूथ अभियान चलाकर उन सभी का डिजिटल सत्यापन करना हो या ऐसे कई कार्य योजना बनाकर किए गए है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के नौजवानों में उत्साह है और नौजवान बढ़-चढ़कर इस रैली में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथो से इस रैली में कार्यकर्ता भाग लेंगे और यह रैली अपने आप में एक ऐतिहासिक रैली बनेगी । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अभी तक 5205 बूथो में जाकर युवाओं को इस रैली के लिए निमंत्रण भी दिया है। युवा मोर्चा ने सूची बनाकर बाहर से लोग किस तरह से इस रैली में आएंगे उनकी व्यवस्था किस तरह से रैली में आने की रहेगी ऐसी योजना बना दी है ।बाकी बूथों की कल व आने बाले समय मे बैठक कर दी जायेगी । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक लाख से ज्यादा युवा हिमाचल प्रदेश में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस का रिवाज जो बना है उसको बदलकर एक बार भाजपा बार -बार भाजपा के नारे के साथ हुंकार भरेगा। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों से आए कार्यकर्ता अपनी- अपनी गाड़ी में झंडे लगाकर आएंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.