केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितम्बर को आएंगी रामपुर बुशैहर , पाटबंगला मैदान में करेंगी जनसभा को संबोधित । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, September 12, 2022

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितम्बर को आएंगी रामपुर बुशैहर , पाटबंगला मैदान में करेंगी जनसभा को संबोधित ।

    भारतीय जनता पार्टी  मण्डल रामपुर की विशेष बैठक सोमवार को सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कुलवीर खुंद ने की। इसमें हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह बैठक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के 17 सितंबर के रामपुर दौरे को लेकर आयोजित की गई।  वह पाटबंगला मैदान रामपुर में महिला मण्डल सम्मेलन में सम्मिलित होंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। 

    हिमाचल प्रदेश में आगामी  विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। हिमाचल में अब केंद्रीय मंत्रियों की रैलियां भी शुरू हो गई हैं।

    इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, मण्डल महामंत्री अनिल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं निदेशक नरेश चौहान, श्याम लाल गुप्ता, जिला महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश एससी मोर्चा सचिव रामकिशन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा मखेक, पूर्व महामंत्री प्रदीप मेहता, पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह जैन, जिया लाल जियान, मण्डल उपाध्यक्ष जिया लाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा बिशना भंडारी, गुड्डी भारती, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सिंह बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, पार्षद मनीषा मित्तल, आईटी संयोजक हेमराज, मनोज अग्रवाल व भाजपा के सभी कार्यकर्ता और रामपुर मण्डल की पूरी टीम मौजूद रही ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.