▶️ एक्स ई एन आनी ने जल्द ही सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन।
ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन आनी इकाई ने मंगलवार को दुर्गा माता मंदिर सराय भवन आनी के प्रांगण में आम बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता आनी इकाई के प्रधान प्रमोद शर्मा ने की। केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा ने इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस बैठक में आनी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों,कार्यकारी सदस्यों तथा ऊर्जावान सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मसलों पर विचार विमर्श किया गया।आनी यूनियन इकाई के महासचिव रघबीर सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुरक्षा उपकरणों की उचित उपलब्धता न होने पर चिंता जताई। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। साथ ही कर्मचारियों ने आगामी होने वाले राज्य अधिवेशन के ऊपर भी विचार -विमर्श किया गया।बैठक के पश्चात आनी ईकाई के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मण्डल आनी विद्युत मण्डल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय ठाकुर से मिला और कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर इंजीनियर विजय ठाकुर से विचार विमर्श किया और उन्होंने कर्मचारियों को शीघ्र अति शीघ्र फील्ड में सुरक्षा उपकरणों को मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आनी इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान रंजीत, तनुज, उपप्रधान राहुल, सनी,सुरेंद्र, ललित महिला विंग की प्रधान निर्मला ठाकुर , आरती, रमा, कुमारी, ट्विंकल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा और मुख्य सलाहकार नंदलाल शर्मा और साथ में वरिष्ठ सदस्य घनश्याम शर्मा,सुरजीत ,हुकुम ठाकुर , जय चंद , ठाकुर सेन , गुलाब ,और आउट सोर्स यूनियन के प्रधान रविन्द्र कुमार , अजय वर्मा, विकास चौहान, जूनियर ड्राफ्ट्समैन और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.