पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, September 23, 2022

    पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत।

    बगीचे में बने पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है ।घटना कुल्लू के नैना सीरी की ।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन आरंभ कर दी।


    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के नैना सीरी में एक 11 वर्षीय मासूम प्रकाश चंद निवासी बराधा बाग कुल्लू बगीचे में पानी से भरे टैंक में डूब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
    स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
     पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उसके बाद मासूम के दादा मन बहादुर ने शव की शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment