अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निर्विरोध डॉ सुनील ठाकुर (धर्मशाला) को प्रदेश अध्यक्ष व आकाश नेगी (किन्नौर) को प्रदेश मन्त्री निर्वाचित किया है । यह घोषणा बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय (शिमला) से की गई। अ.भा.वि.प. के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को चुनाव अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों का कार्याकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी सोलन में 03 अक्तूबर को होने वाले 43 वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ .सुनील ठाकुर मूलतः सरकाघाट, मण्डी के रहने वाले हैं। ये विद्यार्थी परिषद् से वर्ष 1997 से जुड़े है। इन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इनकी PHD कीट विज्ञान में की है। ये Department of Animal Science, School of Life Sciences, Central University Dharamshala में सह - प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व इनके पास रहे हैं। डॉ. सुनिल ठाकुर सत्र (2022-23) के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
आकाश नेगी मूलतः तरांडा (किन्नौर) के रहने वाले हैं। ये वर्ष 2015 से विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता हैं। इनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से MTTA एवं PGDTS तक हुई है। इससे पूर्व ये रामपुर इकाई में इकाई सचिव, रामपुर इकाई अध्यक्ष, विभाग संयोजक जनजातीय छात्र कार्य प्रदेश संयोजक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री, प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में ये हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हैं तथा इस सत्र ( 2022-23) के लिए प्रदेश इन्हें प्रदेश मन्त्री निर्वाचित किया गया हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.