ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में 12 सितम्बर 2022 यानि सोमवार को विश्राम गृह आनी में सुबह 11:00 बजे एक विशाल कांग्रेस पार्टी जनरल हाउस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले सभी अग्रिणी संगठनों (एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, इंटक, किसान कांग्रेस, सोशल मीडिया विभाग) के अध्यक्ष, सम्पूर्ण कार्यकारिणी, ज़ोनल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष एवम कार्यकारिणी तथा कांग्रेस पार्टी के प्रबुद्ध कार्यकर्ता, और समस्त कांग्रेसजन आमंत्रित है। इस जनरल हाउस में आनी विधानसभा क्षेत्र के अन्दर चुनाव से संबंधित तमाम समस्याओं पर गहन चिंतन किया जाएगा औऱ आगामी विधानसभा चुनाव के विषय मे चर्चा की जायेगी। इस सभा में आनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उन सभी 13 उम्मीदवारों का उपस्थित रहना नितांत आवश्यक है जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है। इस बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थित तमाम जनता से कांग्रेस पार्टी के इस आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के विषय में राय व सुझाव लिए जाएंगे। अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा ने पार्टी से जुड़े तमाम लोगों से आग्रह किया है कि इस जनरल हाउस मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
Saturday, September 10, 2022
Home
आनी दर्पण।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा 12 सितम्बर को विश्राम गृह आनी में किया जाएगा विशाल जनरल हाउस का आयोजन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा 12 सितम्बर को विश्राम गृह आनी में किया जाएगा विशाल जनरल हाउस का आयोजन।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment