Sunday, September 11, 2022
सडक किनारे लगे खंबे से टकराई कार , बुझे 5 घरों के चिराग ।
जिला ऊना के तहत कुठार कला में कल देर रात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।इस हादसे ने 5 युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में पूरी तरह से मातम छा गया है।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कल देर रात को संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की कार कुठार पहुँचने पर सड़क किनारे लगे खम्बे से जा टकराई और खेतों में पलट गई। दुर्घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और कार को सीधा किया। हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल तीन युवकों को विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान तीनों ने अंतिम सांस ली। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया हैं ।
Tags
# ऊना दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
ऊना दर्पण।
Tags
ऊना दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment