आनी उपमण्डल के तहत आने वाले एक स्कूल में 2 छात्राओं के साथ अध्यापक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। उपमण्डल के एक प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक पर पांचवी कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। जिस पर आनी पुलिस थाना ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद अध्यापक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापक ने पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं को अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो दिखाया। छात्राओं ने जब सारी घटना अपने परिजनों को बताई तब परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना आनी में दी है। लिहाज़ा, परिजनों की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर DSP आनी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अध्यापक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विक्टिम SC कम्युनिटी की होने के कारण पुलिस ने SC/ST की धारा के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.