कुल्लू में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, चालक फरार l - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 9, 2022

    कुल्लू में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, चालक फरार l

    कुल्लू-मनाली मार्ग पर रायसन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी।जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक, ट्रक सहित मौके से फरार हाे गया। स्थानीय लोगों ने घायल काे अस्पताल पहुंचाया।

    मंडी निवासी महेश्वर सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ घोड़े लेकर जा रहा था। जैसे ही वे रायसन के पास पहुंचे तो कुल्लू की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसके पिता नंद लाल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए ।

    टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक बिना रुके तेज गति से ट्रक लेकर मनाली की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने महेश्वर सिंह की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment