Saturday, September 3, 2022
हिम ग्रामीण विकास संस्थान ने बांटे प्लंबर ट्रेंनिंग के प्रमाण पत्र।
जल शक्ति विभाग के सौजन्य से सबडिवीजन दलाश व आनी में जल जीवन मिशन के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों को सहायक अभियंता सब डिवीज़न आनी प्रकाश भारद्वाज व सहायक अभियंता सब डिवीज़न दलाश कुमारी डीडी ठाकुर के कर कमलों से प्लंबर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था हिम ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा प्लंबर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशिक्षण में कुल 49 प्रशिक्षु शामिल हुए। सभी प्रशिक्षुओं ने संस्थान का व सहायक अभियंता का आभार व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक विरेंद्र शर्मा व समन्वयक मुनीलाल ने सिखों को बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment