नेशनल हाइवे -305 पर फदेल नाला में भारी भूस्खलन होने से दोबारा बंद हुआ यातायात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, September 4, 2022

    नेशनल हाइवे -305 पर फदेल नाला में भारी भूस्खलन होने से दोबारा बंद हुआ यातायात।

    नेशनल हाइवे -305 औट-लुहरी मार्ग पर एक बार फिर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है ।  जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही एनएच-305 पर कंडूगाड़ के साथ लगते फदेल नाला के पास हैवी लैंड स्लाइडिंग हो रहा है। 


    हालांकि एनएच आथारिटी ने अपनी मशीनरियों को तैनात कर रखा है, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से काम बाधित हो रहा है और काफी जोखिम भरा हो गया है। हाल में ही इस मार्ग को बहाल कर दिया गया था, लेकिन आज फिर से यहां पर भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही थम गई है। वहीं, एनएच आथारिटी का कहना है कि जैसे ही स्लाइडिंग थम जाती है, तुरंत मार्ग की बहाली का कार्य आरंभ किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment