जिला कुल्लू के उपमण्डल बंजार में दमोठी के पास खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (23) पुत्र शंखू राम निवासी गांव लैहड, डाकखाना कुलवंत, थाना व तहसील राम नगर, जिला ऊधमपुर, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जब खड्ड के पास युवक का शव देखा तो उन्होंने तुरंत इसके बारे में बंजार पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्कयू टीम के मदद से युवक के शव को खड्ड से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बंजार पहुंचा दिया गया है और युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
युवक खड्ड में कैसे गिरा इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.