Sunday, July 11, 2021
Home
Unlabelled
भाजपा मण्डल रामपुर ने मण्डी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शुरू किया बैठकों का दौर।
भाजपा मण्डल रामपुर ने मण्डी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शुरू किया बैठकों का दौर।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
भाजपा मण्डल रामपुर द्वारा रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्री भीम सेन ठाकुर ने की। इस बैठक में विशेष रुप से जिला महासु प्रभारी श्री बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विभिन्न विषयों को लेकर
भाजपा के आई टी संयोजक हेमराज कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए रणनीति तैयार की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन रीपीट 2022 के लिए प्रदेश से बनाई गई योजना को क्रियान्वित करने की शपथ ली गई ।
इस बैठक में भाजपा मण्डल रामपुर के सभी पदाधिकारी,प्रदेश व जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,सभी मोर्चों के अध्यक्ष ,महामंत्री, प्रकोष्ठो के संयोजक,सभी जोनों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment