लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
रामपुर बुशैहर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर , वन मंत्री राकेश पठानिया , शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज , आनी के विधायक श्री किशोरी लाल सागर , करसोग के विधायक श्री हीरा लाल , आई टी प्रदेश संयोजक श्री चेतन बरागटा , भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष श्री भीम सेन ठाकुर ,पूर्व बागवानी मंत्री श्री सिंघी राम , भाजपा मंडल रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश मुख्यमंत्री श्री जयराम राम ठाकुर ने बताया कि स्व. वीरभद्र सिंह के जाने से राजनीति एवं हिमाचल के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती । उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों व चाहने वालों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
देवभूमि हिमाचल के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने अभूतपूर्व योगदान दिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.