ब्यूरो आनी।
16 जुलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की अस्थियां 17 जुलाई को हरिद्वार सहित प्रदेश की प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएगी। वीरवार व शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र आनी के विभिन्न स्थानों पर स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके अस्थि कलश को घुमाया गया।
वीरवार को नगर पंचायत आनी में सभी ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजनता ने उनके अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । शनिवार 17 जुलाई को निरमण्ड के ढरोपा संगम स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.