Thursday, July 22, 2021
Home
Unlabelled
भाजपा मण्डल बंजार ने सैंज घाटी में किया मासिक बैठक का आयोजन।
भाजपा मण्डल बंजार ने सैंज घाटी में किया मासिक बैठक का आयोजन।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
भाजपा मण्डल बंजार ने वीरवार को सैंज क्षेत्र में मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने घाटी के आम जनमानस की समस्याओं को सुना व उनका त्वरित समाधान करते हुए संबंधित विभाग को इसके निर्देश जारी किए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय जनता से आगामी उप चुनाव में भाजपा के पूर्व लोकसभा चुनावों में मिली लीड को और अधिक बढ़ाने का आहवान किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल बंजार के महामंत्री ढाले राम ठाकुर, उपाध्यक्ष शेर सिंह नेगी, औद्योगिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर , आई टी विभाग जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर , प्रवक्ता प्रितम नेगी सहित सैंज घाटी से मण्डल, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment