क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 24 जुलाई से बनेगे विकलांगता प्रमाण पत्र। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 3, 2021

    क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 24 जुलाई से बनेगे विकलांगता प्रमाण पत्र।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    3 जुलाई।
    स्वास्थय व परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पुन : मेडिकल बोर्ड 24 जुलाई से शुरू हो जाएगा। कोरोना के चलते ये बंद कर दिया गया था ।क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद हर माह के पहले और अंतिम शनिवार को पहले की भांति ही विकलांगता प्रमाण पत्र यूडीआइडी  (यूनिवर्सल डिसेबिलिटी आइडेंटिफिकेशन) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू द्वारा जारी किए जाएंगे। इसके लिए पहले उम्मीदवार को लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा ।

    No comments:

    Post a Comment