वाटर फॉल में गिरी युवती का नहीं मिला कोई सुराग,दोस्तों के साथ गई थी ट्रेकिंग पर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 13, 2021

    वाटर फॉल में गिरी युवती का नहीं मिला कोई सुराग,दोस्तों के साथ गई थी ट्रेकिंग पर।

    जिला कुल्लू के उपमण्डल मनाली में ट्रैकिंग पर निकले 7 दोस्तों के दल में से एक युवती हामटा बांध के जलोरा वाटर फाल में गिर गई। जिसका अभी तक काई सुराग नहीं मिल पाया है। युवती की पहचान 23 वर्षीय आस्था कटोच पुत्री नागेश कटोच निवासी निथर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि हामटा में सात लोगों का दल ट्रैकिंग पर गया था। जब वह वापस लौट रहे थे तो आस्था कटोच अचानक वाटर फाल में गिर गई। इस घटना की सूचना अन्य साथियों ने तुरंत पुलिस को दी और पुलिस टीम रेस्क्यू दल के साथ हामटा पहुंची व रेस्क्यू दल ने युवती को तलाशने की काफी कोशिश की,लेकिन युवती का कोई भी सुराग मिल पाया । जिसकी तलाश अभी जारी है।
     आस्था कटोच के साथ रोहड़ू निवासी वरुण व दीया ठाकुर , जुब्बल निवासी रोहित, न्यू मुंबई से पैरिश, शिमला से विजय सिंह , कुसुम्पटी से अन्नू ठाकुर ट्रैकिंग पर गए थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.