Thursday, July 8, 2021
Home
Unlabelled
10 जुलाई को रामपुर बुशैहर में राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रार्थिव देह का अंतिम संस्कार।
10 जुलाई को रामपुर बुशैहर में राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रार्थिव देह का अंतिम संस्कार।
गुर दास जोशी
ब्यूरो रामपुर
8 जुलाई।
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को आईजीएमसी से उनके निजी आवास हाली लॉज लाया गया है। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर लोगों व राजनेताओं का आना शुरू हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा। इसके बाद 11:40 से 1 बजे तक पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। ततपश्चात दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान रामपुर बुशैहर ले जाया जाएगा । शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके निवास स्थान पदम पैलेस में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकते है । दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार होगा।
वीरभद्र सिंह के निधन से हर कोई आहत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम व बैठकें आगामी 10 जुलाई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment