जगत प्रकाश नड्डा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कुल्लू में किया पौधा रोपण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 6, 2021

    जगत प्रकाश नड्डा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कुल्लू में किया पौधा रोपण।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    6 जुलाई।
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने कुल्लू प्रवास के दौरान मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कुल्लू के पिरड़ी बूथ में रुद्राक्ष का पौधा रोपा । उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया। साथ ही नड्डा ने उनके जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस धारा 370 के लिए मुखर्जी ने जंग लड़ी थी, उनका वह अधूरा कार्य मोदी सरकार ने पूरा किया है। देश के लिए उनके द्वारा किया गया बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता.

    इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, संजीव कटवाल, भीमसेन शर्मा व राजेंद्र चौधरी सहित भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके पश्चात् जेपी नड्डा परिवार सहित दिल्ली लौट गए तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए रवाना हुए।

    No comments:

    Post a Comment