Thursday, July 22, 2021
Home
Unlabelled
प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में आज लिए जाएंगे कई अहम फैसले।
प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में आज लिए जाएंगे कई अहम फैसले।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार दोपहर बाद तीन बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित होगी । बैठक में पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर स्कूल खोलने के लेकर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार स्कूल खोलने के हक में नहीं है।बैठक में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आने की अनुमति मिल सकती है।
इसके अतिरिक्त अगस्त में कोचिंग संस्थान खोलने को लेकर निर्णय लिया जा सकता हैं। वही , बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है। प्रदेश में बसों का 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालन करने पर निर्णय हो सकता है। दो अगस्त से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किए जाने वाले बिलों पर भी मंत्रिमण्डल में चर्चा की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment