Sunday, July 18, 2021
Home
Unlabelled
निरमण्ड में 20 जुलाई को 72वें वन महोत्सव का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
निरमण्ड में 20 जुलाई को 72वें वन महोत्सव का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
इस साल 72वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव 20 जुलाई को जिला कुल्लू के निरमण्ड में मनाया जा रहा है ।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे l इस दिन मुख्यमंत्री जयराम निरमण्ड की बाहवा पंचायत के कुफरधार में वृक्षारोपण करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निरमण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रविवार को निरमण्ड के समिति हॉल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश जारी किए ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment