Sunday, July 25, 2021
Home
Unlabelled
महिला सशक्तिकरण को लेकर जगुण की महिलाओं ने किया बैठक का आयोजन।
महिला सशक्तिकरण को लेकर जगुण की महिलाओं ने किया बैठक का आयोजन।
गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रो, जगातखाना।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही है । इन योजनाओं में 'सशक्त महिला योजना' महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।इस कड़ी में विकासखण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत ब्रो में सशक्त महिला जगुण की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सशक्त महिला जगुण की अध्यक्षा यशोदा जोशी ने बताया कि लॉकडाउन में महिलाओं को तनाव मुक्त रखने के लिए एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ताकि इस जरिए से महिलाएं खुश रह सकें व अपने आप को एक्टिव रख सके।आज की व्यस्त जिंदगी में किस तरह महिलाएं अपने लिए समय निकाल सकती है इसके बारे में भी बताया गया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जोशी ने सभी महिलाओं को सक्षम बनने और किसी पर भी आश्रित न रहने का सुझाव दिया।
आजकल सावन का पावन महीना चल रहा है। सभी महिलाओं ने महंदी व हरे सूट लगाकर सावन महीने का स्वागत किया। सपना जोशी ने सभी महिलाओं को आत्मविश्वास से कार्य करने को कहा।उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को सबसे पहले अपने ऊपर विश्वास होना चाहिए और साथ में अपना सम्मान करना सीखना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरदासी ने सभी महिलाओं को अपनी संस्कृति से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में रीता, रीना, सुषमा,वंदना, शिला,अजीता, नीलम,रेखा, सुनीता,कला मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment