गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रो, जगातखाना।
25 जुलाई।
प्रदेश हो रही भारी बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन होने से भारी तबाही मच गई है।
भूस्खलन होने से कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के विकासखण्ड निरमण्ड के काजू खड्ड निवासी
जगत राम पुत्र जीनू राम के घर पर रविवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने से भारी नुकसान हुआ है। लगातार पत्थर गिरने के कारण इस घर में रह रहे लोग डर के साए में जी रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पत्थर और मलबा गिरने से घर के एक हिस्से को काफी क्षति पहुंची है और छत पर लगी पानी की टंकी भी पूरी तरह टूट गई है।पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.