लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
28 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह मणिकर्ण घाटी में हुई भारी बारिश के कारण करीब 6:15 बजे ब्रह्म गंगा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से एक 24 बर्षीय महिला और उसका 4 साल का बच्चा बह गया है।
ब्रह्मगंगा नदी में सुबह अचानक आई बाढ़ से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छोटी सी नदी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नदी के समीप रहने वाले कई लोगों के घरों में पानी भी घुस गया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने भारी बारिश के खतरे को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी थी । जिला आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रखा गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.