ब्यूरो आनी
10 जुलाई।
विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत कुंगश के
महिला मण्डल शा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला मण्डल की प्रधान डोली देवी ने वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उन्होंने देश व प्रदेश के विकास में जो अमूल्य योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं
जा सकेगा।वह प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए एक मसीहा के समान थे। वह जनता के सुख -दुख में हमेशा साथ निभाते थे। महिला मण्डल की सभी सदस्यों ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा । इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान डोली देवी,रीना देवी, रमीला देवी,पुष्पा, रीना सुमन , कांती देवी,हीरा देवी, नीना देवी,पुष्पा देवी, नीता देवी,रामकी देवी,दीपा देवी,रीना देवी आदि मौजूद रही ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.