Monday, July 12, 2021
Home
Unlabelled
जगातखाना के सिसवासेर में पहाड़ी से मकान पर गिरा पत्थर, टूटा लेंटर।
जगातखाना के सिसवासेर में पहाड़ी से मकान पर गिरा पत्थर, टूटा लेंटर।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
प्रदेश में कल रात से लगातार हो रही तेज बारिश अब तबाही मचाने लगी है। पिछले 12 घंटों से लगातार चल रहे बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । वहीं कई क्षेत्रों से भारी नुकसान की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है। ऐसी ही एक सूचना जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत जगात खाना से प्राप्त हुई है जहां सिसवासेर निवासी श्री हीरालाल सपुत्र श्री ब्रेस्तु के नवनिर्मित मकान में मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी से बहुत बड़ा पत्थर गिरने से लेंटर टूट गया और मकान पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है। भगवान का शुक्र है कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment