Friday, July 9, 2021
Home
Unlabelled
विद्युत उपमण्डल निरमण्ड बिजली बिल जमा न करने वालों पर कसेगा शिकंजा।
विद्युत उपमण्डल निरमण्ड बिजली बिल जमा न करने वालों पर कसेगा शिकंजा।
लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
9 जुलाई।
विद्युत उपमंडल निरमण्ड ने बिजली बिल जमा न करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने बिल का भुगतान न करने वाले सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए है और उन्हें 16 जुलाई तक बिल का भुगतान करने के निर्देश जारी हुए है । बिल जमा न करवाने की सूरत में उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए जाएंगे । विद्युत् उपमण्डल निरमण्ड के सहायक अभियंता श्री नेहरू लाल आजाद ने बताया कि उपमण्डल निरमण्ड के तहत लगभग 38 लाख रूपये की राशि बिजली बिल के रूप में वसूली जानी बाकि है।लेकिन लोग समय पर बिल जमा नहीं करवा रहे है। उन्होंने लोगों को 16 जुलाई तक बिल जमा करवाने का आग्रह किया है ताकि विभाग को भी आर्थिक रूप से परेशान न होना पड़े।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment