लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
वन महोत्सव के तहत आजकल प्रदेश के हर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपमण्डल रामपुर की धार गौरा पंचायत में शनिवार को गांव कापटी के महिला मण्डल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम महिला मण्डल की प्रधान मीरा की अध्यक्षता में चलाया गया।इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व बी.डी.सी.सदस्या व वर्तमान में महिला मण्डल की सचिव नीलमा ,वार्ड सदस्य अशोक ,शमशेर , साथ ही महिला मण्डल की सभी सदस्यों व ग्रामीणो ने भी वृक्षारोपण किया।महिला मण्डल की प्रधान मीरा ने कहा कि पेड़-पौधे कुदरत की अनमोल देन है और हम सब को मिलकर इसकी देखभाल करनी चाहिए। पेडों से हमें सांस लेने के लिए शुद्ध आक्सीजन मिलती है। इससे हमारा शरीर बिमारियों से दूर रहता है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित बनाए रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.