Thursday, July 29, 2021
बसाहरा गांव की जर्जर सड़क को, विभाग ने दिया शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
प्रदेश की अधिकांश क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो चुका है। बारिश से चलते सड़कों की हालत दयनीय हो गई है । इस कारण बागवानों व किसानों को उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विकासखण्ड रामपुर की सनारसा व गोपालपुर पंचायत को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली बसाहरा सड़क के कई जगहों पर खस्ताहाल होने से बागवान-किसान चिंतित हैं। समाज सेवी महेंद्र पटेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष बसाहरा सड़क की समस्या रखते हुए बताया कि मौजूदा समय में इस मार्ग में गढ्ढे ही गढ्ढे है। जो सभी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं ।समस्या सुनने के बाद विभाग ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि बरसात समाप्त होने के पश्चात शीघ्र ही इस सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा
Tags
# रामपुर बुशहर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
रामपुर बुशहर दर्पण।
Tags
रामपुर बुशहर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment