Saturday, July 24, 2021
Home
Unlabelled
योगा में आदर्श युवा मण्डल गाड़ की पारसी ठाकुर ने मारी बाजी,विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित प्रतिस्पर्धा का रिजल्ट घोषित।
योगा में आदर्श युवा मण्डल गाड़ की पारसी ठाकुर ने मारी बाजी,विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित प्रतिस्पर्धा का रिजल्ट घोषित।
अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ज़िला कुल्लू के सभी विकास खंडों में 11जुलाई से 17 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से विश्व जनसंख्या सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा चित्रकला,नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमें कुल्लू ज़िले के पांचों विकास खण्डों से लगभग 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।इस प्रतियोगिता का शीर्षक 'जनसंख्या विस्फोट' था। जिसका उद्देश्य चित्रकला,नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैलाना था। जिसका परिणाम आज घोषित कर दिया है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ० डी. एन. गौतम द्वारा निभाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में विकासखण्ड निरमण्ड के ऊर्टू गांव से अभिलाषा ने प्रथम स्थान पर, विकासखण्ड आनी आदर्श युवा मंडल गाड़ की कल्पना ने द्वितीय स्थान, विकासखण्ड नग्गर के गांव काईस की कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है । वहीं नारा लेखन में निरमण्ड के नव युवक मण्डल अर्टू के संजय दत्त ने प्रथम स्थान,विकासखण्ड नग्गर के गांव मलाह के जोगिंद्र ने द्वितीय स्थान और निरमण्ड के कुशवा के रामपाल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है । भाषण प्रतियोगिता में विकासखण्ड निरमण्ड से हेत राम जोशी प्रथम तथा कुल्लू खण्ड से वंदना द्वितीय स्थान पर रही। इसके साथ ही योगा दिवस पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में विकासखण्ड आनी के आदर्श युवा मण्डल गाड़ की पारसी ठाकुर ने
प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment