देव भूमि मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में मारी बाजी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 6, 2021

    देव भूमि मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में मारी बाजी।

    गब्बर सिंह वैदिक
    ब्यूरो ब्रो, जगातखाना
    5 जुलाई।
    निरमण्ड खण्ड के अंतर्गत जगातखाना का देव भूमि मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिन-रात शोहरत की नई बुलन्दियों को छू रहा है। फिर चाहे बात खेल मैदान की हो ,साईस फेयर की हो या फिर बोर्ड के परीक्षा परिणाम की। इस स्कूल के विद्यार्थियों ने सदैव हर क्षेत्र में अपने स्कूल का नाम रोशन किया हैं। हाल ही में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम घोषित किया है । जिसमें इस स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है ।सभी विद्यार्थियों ने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए है। गीतांजलि ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर पहला स्थान ,योगिता कपाटिया ने 700 में से 689 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व सेजल ठाकुर  ने 700 में से 688 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है l इस मौके पर स्कूल की चेयरमेन श्री मति कविता ठाकुर, प्रिंसिपल श्री ए. के.गोस्वामी व स्कूल की एडवाजरी कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है ।

    No comments:

    Post a Comment