मंडी की ओर जाने वाले वाहन कंडी कटोला होकर जा सकेंगे- जिला दंडाधिकारी कुल्लू - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 31, 2021

    मंडी की ओर जाने वाले वाहन कंडी कटोला होकर जा सकेंगे- जिला दंडाधिकारी कुल्लू

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
    31 जुलाई।
    जिला दंडाधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मंडी की ओर जाने वाले वाहन रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे के बीच बजोरा से कंडी कटौला होकर जा सकेंगे।
    आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने सूचित किया है कि लगातार भारी बारिश के कारण मंडी से पंडोह के बीच जगह -जगह चट्टाने अथवा लहासे गिरने का खतरा बना हुआ है। मंडी के जिला दंडाधिकारी ने भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग -3 को  झीड़ी से मंडी तक आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
    आशुतोष गर्ग ने कहा कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1986 की धारा 115 के तहत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। आदेश 31 जुलाई से लागू हो गए हैं और आगामी आदेश तक जारी रहेंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.