विधायक किशोरी लाल सागर ने तराला गांव के भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाक़ात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 30, 2021

    विधायक किशोरी लाल सागर ने तराला गांव के भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाक़ात।

    अंजना जूली।
    ब्यूरो आनी।
    29जुलाई।
    वीरवार को विधायक किशोरी लाल सागर ने विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के तराला गांव का दौरा किया । बीते दिनों भारी बारिश से तराला गांव के पीछे हुए भूस्खलन से 13 मकानों में दरारें आई है। जिसके कारण लोगों ने घर खाली कर दिए है । 
    विधायक किशोरी लाल सागर ने तराला गांव के दौरे के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की व उन्हें प्रति परिवार 3000 रूपये तथा तिरपाल बांटे । साथ ही उन्होंने इस आपदा की घड़ी में ग्रामीणों की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिलाया । इस मौके पर उनके साथ एपीएमसी कुल्लू व लाहुल स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर,मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बुच्छैर की प्रधान चन्द्रा ठाकुर,उपप्रधान भूपेंद्र,भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कर जल्द ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान कर राहत प्रदान की जाएगी ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.