Tuesday, July 20, 2021
Home
Unlabelled
प्रधान सुषमा मोदी की अगुवाई में महिला मण्डल चांदपुर ने जगाई स्वच्छता की अलख।
प्रधान सुषमा मोदी की अगुवाई में महिला मण्डल चांदपुर ने जगाई स्वच्छता की अलख।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
20 जुलाई।
रामपुर की गोपालपुर पंचायत के चांदपुर गांव के महिला मण्डल की महिलाओं ने प्रधान सुषमा मोदी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण व इसके चारों तरफ उगी घास व झाड़ियों को काटा तथा प्लास्टिक आदि का उचित निपटान किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के लिए जाने वाले मुख्य रास्ते, महिला मण्डल भवन, गांव में मन्दिर, युवक मण्डल भवन व खेल मैदान में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्रधान सुषमा मोदी, रेगू देवी खाची, रमिता वर्मा, सुदली मोदी, रेशमा वर्मा,रामकली वर्मा, रामकी देवी,चिन्ता वर्मा कुसुम व वार्ड सदस्य प्रिया खाची ने अपना सहयोग दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment