Friday, July 2, 2021
Home
Unlabelled
बृजेश सूद पुन : मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात।
बृजेश सूद पुन : मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात।
पूर्ण चंद कौशल
प्रादेशिक ब्यूरो
2 जुलाई।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू प्रवास के दौरान हुए थप्पड़ कांड के बाद अपने पद से हटाए गए मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रभारी एएसपी ब्रजेश सूद को मुख्यमंत्री सुरक्षा का दायित्व फिर से सौंपा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए है। वहीं वर्तमान में मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रभारी रहे पुनीत रघु को एएसपी बटालियन पंडोह लगाया गया है।
गौरतलब है कि 23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रभारी ब्रजेश सूद को थप्पड़ मार दिया था। वहीं, उसके बाद पीएसओ बलवंत सिंह ने एसपी गौरव सिंह को लात मारी थी। 25 जून को इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। लेकिन अब एएसपी ब्रजेश सूद को पुन: मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रभारी तैनात कर दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment