मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर के बोह क्षेत्र में सोमवार को आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से प्रभावित स्थानों का भी दौरा किया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर में करने के निर्देश जारी किए ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, साथ ही जिन लोगों के मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए हरसंभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है तथा लापता लोगों को ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.