राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण की शपथ । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 13, 2021

    राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण की शपथ ।

    पूर्ण चंद कौशल।
    प्रादेशिक ब्यूरो।
    13 जुलाई।
    हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंगलवार सुबह शपथ ग्रहण की ।
    राजभवन शिमला में आयोजित इस समारोह में हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे । वहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह के निधन के शोक स्वरूप  कांग्रेस दल का कोई भी विधायक इस समारोह में शामिल नहीं हुए ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.