Sunday, July 11, 2021
Home
Unlabelled
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस।
अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।इसी के तहत विकासखण्ड आनी में जिला स्तरीय जनसंख्या दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। युवा मण्डल प्रतिनिधि संजय छोटू ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा व युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का परिणाम कुछ ही दिनों के अंदर घोषित किया जाएगा एवं जिला स्तर पर प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के हाथों पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में आदर्श युवा मण्डल गाड,राजकीय महाविद्यालय आनी,युवक मण्डल बैहना, युवक मण्डल कंडागई एवं अन्य प्रतिभागियों ने खूब रूचि दिखाई ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment