भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित, जाने कारण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 12, 2021

    भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित, जाने कारण।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
    12 जुलाई।
    भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोपों का ऑडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मिडिया एवं आई. टी.प्रभारी डा.अर्चना ठाकुर की प्रारम्भिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त किया गया है।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने एक प्रेस नोट के माध्यम से सांझा की है।
            सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्णतः अनुशासित राजनीतिक दल है और यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment