Saturday, July 10, 2021
Home
Unlabelled
गोपालपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि।
गोपालपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
उपमण्डल रामपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनके कार्यों को याद करते हुए प्रधान कमल ध्रेक ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश की जनता के दिलों में राज करते थे।उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश ने
विकास की नई बुलंदियों को छुआ है। प्रधान कमल ध्रेक सहित,उप प्रधान ब्रिजेश लमरदार, पंचायत सदस्य वीना नेगी, सुषमा ठाकुर, प्रिया खाची, चन्दा मेहता, दिनेश ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बसाहरा निवासी समाज सेवी महेंद्र पटेल ने भी रामपुर बुशहर में वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की व भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ततपश्चात महेंद्र पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस रामपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से कुछ विशेष कार्यों को लेकर मुलाक़ात की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment