Friday, July 2, 2021
Home
Unlabelled
सोईधार के समीप कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ों ने बचाई जान।
सोईधार के समीप कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ों ने बचाई जान।
अंजना जूली
ब्यूरो आनी
2 जुलाई।
उपमण्डल आनी के दलाश सोईधार सड़क सम्पर्क मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया जा रहा कि कार जाबन से घूलट बारात के साथ जा रही थी। लेकिन अचानक चालक ने सोईधार से 2 किमी पीछे कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 500 मीo नीचे जा गिरी और पेड़ों जा टकराई । गनिमत यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है सिर्फ कार को ही क्षति पहुंची है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। कार में सवार सभी लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी ले जाया गया है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment